ADSENSE SEO GADGETS

मंगलवार, 21 फरवरी 2012

महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित अ. भा. लेखक सम्मेलन में ‘खरी-खरी’ कार्टून प्रदर्शनी का आयोजन





नांदेड, महाराष्ट्र। दिल्ली सरकार की हिन्दी अकादमी एवं अहिन्दी भाषी हिन्दी लेखक संघ के संयुक्त तत्त्वावधान में महान साहित्यकार, चिंतक, समाज सुधारक गुरु गोविंद सिंह महाराज की कर्मभूमि नांदेड में आयोजित त्रिदिवसीय अखिल भारतीय हिन्दी लेखक सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर संगोष्ठियों, कवि सम्मेलन आदि के साथ ही 13 फरवरी,2012 को ‘खरी-खरी’ कार्टून पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शनी को दर्शकों ने काफी सराहा।